3 दिन पहले सेनीटाइजर को जलाने की कोशिश मे 14 साल का बच्चा आग मे झुलसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपने घर की पड़ोस की दुकान में रखे सेनेट्राइजर को खेल खेल में एक बच्चे ने ग्लास में डालकर आग लगा ली ग्लास में सेनेट्राइजर होने की वजह से आग लग गई और आग बच्चे के कपडे ने पकड़ ली आग लगते ही परिजनों ने आग को बुझाया और पास के अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहा घायल बच्चे का 3 दिन अस्पताल में उपचार चलता रहा लेकिन आज घायल बच्चे की मौत हो गई फ़िलहाल में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जाँच शुरू की हे

चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में रहने वाले 13 वर्षीय विशेष पांचल नामक बच्चा अपने घर के पास दुकान में जाकर खेल रहा था बच्चे के पास सेनेट्राइजर था उसने ग्लास में डालकर खेल खेल में आग लगा ली कपड़े पर भी सेनेट्राइजर गिर जाने के चलते आग ग्लास में गलते ही कपड़े पर भी लग गई जिससे की बच्चा बुरी तरह से झुलस गया जिससे दो से तीन अस्पतालों में अलग अलग उपचार भी चला लेकिन जिंदगी मौत के बिच झूझ रहे घायल विशेष की आज मौत हो गई मृतक बच्चा 6 वी कक्षा का छात्र था

Exit mobile version