इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 28 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 28 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है सीमा नामक महिला ने देवी अहिल्या श्रमिक कामगार गृह निर्माण सहकारी संस्था से स्कीम नंबर 51 में प्लॉट खरीदा था उक्त प्लाट को शैलेंद्र शर्मा और ओम यादव ने फर्जी दस्तावेज बनाकर छोटी ग्वालटोली निवासी तुषार मित्तल और माया मित्तल को बेच दिया जब प्लॉट मालिक सीमा जैन को इस बात का पता लगा तो इस बात की शिकायत उन्होंने थाना एरोड्रम पर जाकर की फिलहाल पुलिस ने शैलेंद्र शर्मा ओम यादव और अनीता शर्मा को गिरफ्तार किया है
