2022 में कच्चा तेल जा सकता है सौ डॉलर पार:अगले साल आठ से 10 रुपए और बढ़ जाएंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अभी बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम करीब 85 डॉलर प्रति बैरल हैं, जो अगले तीन से छह महीनों में 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं। इसके 100 डॉलर तक पहुंचने पर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल वर्तमान कीमतों से 8-10 रुपए प्रति लीटर और महंगे हो जाएंगे। राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे ज्यादा वैट वाले राज्यों में कीमतों में और इजाफा होगा। दरअसल कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल की कीमत औसतन 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाती है।

इराक के तेल मंत्री एहसान अब्दुल जब्बारी के मुताबिक, अगले साल पहली और दूसरी तिमाही के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू लेगा। ब्रेंट का वर्तमान भाव (85 डॉलर) पहले ही एक साल पहले (42.5 डॉलर) के मुकाबले दोगुना है। इससे भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा आयात करता है। यह आयात बढ़ाना पड़ सकता है। एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स एनालिटिक्स के मुताबिक, त्योहारों और शादियों के चलते अगले कुछ महीनों के दौरान भारत में पेट्रोलियम की मांग बढ़ेगी।

Exit mobile version