1971 की पाकिस्तान पर जीत के 50 साल स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा इंदौर पहुंची, सांसद शंकर लालवानी ने की अगवानी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में आज स्‍वर्णिम विजय मशाल का आगमन हुआ, जिसका स्वागत सीएसएफ और सांसद शंकर लालवानी ने किया, वही इस स्‍वर्णिम विजय मशाल को एरोड्रम रोड पर स्थित बीएसएफ कैंपस में से ससम्‍मान रविंद्र नाट्य गृह में लाया गया।

जहाँ 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले बीएसएफ जवानों, सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्‍मान किया गया। दरसअल 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस वर्ष को ‘स्‍वर्णिम विजय वर्ष’ घोषित किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्‍योति से प्रज्‍जवलित ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’ शहीदों को सम्‍मान देने एवं आमजन तक शौर्य, वीरता एवं बलिदान की गाथा पहुंचाने के लिए पूरे देश में भारतीय सेना के माध्‍यम से पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज यह मशाल इंदौर पहुंची, जिसे महू से पहले इंदौर और फिर इंदौर स्थित बीएसएफ कैंपस से ससम्‍मान रविंद्र नाट्य गृह में लाया गया। वही आज आयोजित कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले बीएसएफ जवानों, सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्‍मान किया गया। इस मौके पर लोगों की आंखों में गर्व के आंसू नज़र आए। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ का इंदौर आगमन पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है। भारत के वीर जवान दुनिया की सबसे मुश्किल परिस्थितियों में राष्ट्र की रक्षा करते हैं। 1971 में भारत की विजय ऐतिहासिक थी और इसके 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निकाली गई मशाल यात्रा सभी शूरवीरों को याद करने और उन्हें धन्यवाद कहने का अवसर है और प्रधानमंत्री जी ने ये मौका सभी को दिया है। कार्यक्रम में बीएसएफ के बैंड ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी।

Exit mobile version