15 साल से ज्यादा की लड़कियों को शादी के लिए उठा रहे तालिबानी, कर रहे गैंगरेप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नई दिल्ली: अफ्गानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पूरे मुल्क के लोग दहशत में हैं। तालिबानियों की क्रूरता की कई भयावह घटनाएं सामने आ रही है। ये लोग महिलाओं को ज्यादा निशाना बना रहे है। वहां महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी की जो रिपोर्ट आई है, वह भयावह है। तालिबानी 15 साल या उस्से उपर की लड़कियों को शादी करने के लिए उठा रहे है और उनसे रेप कर रहे है।

ऑस्ट्रलियन-अमेरिकन जर्नलिस्ट ने अपनी एक रिपार्ट के दावा किया हे कि तालिबानी 15 साल या उस्से उपर की लड़कियों को ढूंढ रहे है। इसको लेकर उन्होनें अफ्गानिस्तान की रहने वाली फरिया इजर से बात की थी। फरिया ने बताया था कि तालिबानी घर-घर जाकर 15-18 साल की लड़कियों को शादी के लिए उठा रहे हैं।

करीब एक महीने पहले कुछ तालिबानी बदकाहसन के गांव में पहुंचे और एक शख्स से कहा कि वह अपनी 21 साल की लड़की मस्जिद लीडर को दे दे। वह उस्से शादी करना चाहता है। यह सुनने के बाद वह अपनी बेटी की जान बचाने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पास पहुंचा लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद तालिबानी उसकी 21 साल की बेटी को उठा ले गए।

एक और खुलासा करते हुए फरिया ने बताया कि तीन दिन बाद उसके पिता को पता चला कि उसकी बेटी के साथ तीन-चार लोग हर रात रेप कर रहे हैं। यह सुनकर उसके पिता पूरी तरह टूट चुके हैं। ये तालिबानी खुद को इस्लाम का रक्षक और लोगों का उद्धारक बता रहे थे।

- Advertisement -

तालिबान के लौटने के साथ ही अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी ख़त्म हो गई है। पिछले 20 सालों में इस देश में अमन, शांति और उदारवाद के तमाम प्रयास हुए और महिलाएं भी सामने आने लगी थीं लेकिन अब एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग देश छोड़कर जाने को आतुर है।

Exit mobile version