इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगो के साथ करीब 15 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने टाउनशिप से जुड़े 2 कर्ताधर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने आरोपियों से दस्तावेज भी जब्त किए गए है। पुलिस इस मामले में आरोपियो से पूछताछ कर रही है।
दरसअल इन्दौर के तेजाजी नगर थाना छेत्र की आदिनाथ स्टेट कालोनी ग्राम नायता मुंडला की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पीड़ितो की शिकायत पर सरदारमल जैन, रमेश जैन, योगेश जैन, जिनेश जैन पर केस दर्ज किया गया था। आरोपियो ने करीब 15 करोड़ के प्लाटों को लेकर धोखाधड़ी का आरोप है जिसमें उन्होंने कई लोगों को रजिस्ट्री नहीं करने के साथ ही कॉलोनी में विकास काम नहीं किए थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ समय पहले आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। मामले में रमेश चंद्र पुत्र रतनलाल जैन निवासी बी बक्तावर राम नगर और योगेश पिता सरदारमल जैन निवासी टेलीफोन कनाडिया रोड इंदौर को गिरफ्तार किया गया।वही फरार आरोपियो की पुलिस तलाश कर रही है
दरअसल जैन बंधुओं के खिलाफ इंदौर के प्लाटधारको ने शिकायत की थी। पीड़ितों ने बताया था कि चंद्राप्रभु होम्स प्रायवेट इंडिया की आदिनाथ कालोनी में उन्होंने वर्ष 1997 में प्लॉट लिए थे। 23 वर्ष साल बीतने के बाद भी यहां विकास कार्य नहीं होने के साथ ही प्लॉट की रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई थी।
