14 साल की नाबालिक बच्ची के साथ पास में ही रहने वाले दरिंदे ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सरकार के कड़े कानून बनाने के बावजूद नाबालिग बच्चों के साथ दरिंदगी की हदों को पार करने वाले हैवानों की करतूत लगातार सामने आती रहती है कुछ ऐसा ही मामला है जहां खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में महज 14 साल की नाबालिक बच्ची के साथ पास में ही रहने वाले दरिंदे मुँह बोले चाचा ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

दरअसल मामला शहर के ग्रामीण इलाका मौजूद खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम जामुनिया में 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चांद ही घंटों में आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है बताया जा रहा है पकड़ा गया आरोपी पीड़ित बच्ची के पास में रहने वाला ही मुंह बोला चाचा है बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने घर में ले गया और फिर डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए पुलिस को जाने पर परिजनों को बताने की भी धमकी देने लगा घबराई बच्ची की हालत को देख जब माता-पिता ने जोर देकर उससे पूछा तो उसने पूरी घटना बताई जिस पर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बोले चाचा को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

Exit mobile version