इंदौर जूनी इंदौर पुलिस ने 1 साल से फरार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह आरोपी लिफ्ट लेने के बहाने लोगों के साथ लूट व चोरी करके फरार हो जाता था दरअसल फरियादी शादाब खान ने पिछले वर्ष अपने साथ हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसमें फरियादी द्वारा बताया गया था कि एक व्यक्ति को उन्होंने लिफ्ट दी थी उसी दौरान उसने बैग में रखे ₹56000 रुपए निकाल लिए अपने साथी के साथ फरार हो गया वही आज फरियादी मैं थाने पहुंचकर सूचना दी कि लूटने वाला संदिग्ध व्यक्ति सिंधी कॉलोनी चौराहे पर खड़ा हुआ है पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और आरोपी ने लूट करना स्वीकार किया पकड़े गए आरोपी चमन व उसका साथी गौतम है जो बड़वानी जिले के रहने वाले हैं जो इंदौर में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए इंदौर आते हैं और फरार हो जाते हैं फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है इनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।
