इंदौर के तुकोगंज थाना इलाके के हॉस्टल में रहने वाले एक नाबालिग युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण ज्ञात हो सकेंगे। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दरअसल इंदौर के तुकोगंज इलाके के गुरुकुलम हॉस्टल में रहने वाले प्रतीक नामक नाबालिग युवक की अचानक सदिग्ध मौत हो गई, पुलिस के अनुसार युवक को उसके दोस्त अस्पताल लेकर आए थे, जहां उसे मृत घोषित किया गया है। युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि युवक हॉस्टल में पढ़ाई कर रहा था। लेकिन, अचानक बेहोश होकर गिरने गया। जिसके, बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।
