इंदौर शहर में बदमाशों को हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है वही देर रात हीरानगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है । पांचों बदमाश पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे थे जिसमे एक आरोपी प नाबालिक है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है पुलिस द्वारा उम्मीद जताई जा रही की लूट के और भी कई खुलासे हो सकते है ।
दरसअल इंदौर की हीरानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश एमआर 10 पर बैठ कर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे है सूचना पर तुरंत हीरानगर पुलिस ने घेरा बंदी कर मौके से पांच आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पकड़े गए आरोपीयो में एक आरोपी नाबालिग है वही थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आयुष जैन ,प्रकाश उर्फ वीरेंद्र ओर नितिन सहित पांच लोगों को पकड़ा है । पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने एक पिस्टल ,चाकू एक लोहे की रॉड जब्त की है और चोरी की गाड़ियां भी मिली है । पकड़ाए बदमाशो के पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है । पुलिस को आशंका है की आरोपियों से और भी कई वारदातों के खुलासे हो सकते है ।
