अवैध शराब तथा नशीले पदार्थ की तस्करी पर नकेल कसने के लिए डीआईजी के निर्देशानुसार इंदौर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए हजारो रुपयों की अवैध शराब जप्त की है । पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है ।
प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है… और इंदौर शहर उससे अछूता नहीं…. लेकिन पुलिस ने भी नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है… आये दिन नशे के माफियाओं पर लगातर कार्यवाई हो रही है । इसी कड़ी में भवरकुआ पुलिस ने ऑटो रिक्शा से शराब लेकर आ रहे दो आरोपियो को पकड़ा है
जब्त शराब की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस दोनो ही आरोपियो से पूछताछ में जुटी है जिसने जल्द ओर भी माल मिलने की उम्मीद है ।
