स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित अनुपयोगी चीजो से उपयोगी वस्तुओं के उत्पादों की प्रदर्शनी रीयूज मेले का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आजादी के 75 वर्ष को देश भर में अमृत उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसी के चलते दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा शहरी आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित अनुपयोगी चीजो से उपयोगी वस्तुओं के उत्पादों की प्रदर्शनी रीयूज मेले का शुभारंभ विधायक महेंद्र हार्डिया , पूर्व महापौर ओर विधायक मालिनी गौड़, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह ने किया।

तीन दिवसीय इस रीयूज मेले को इंदौर के गांधी हॉल परिसर में एक अनोखा मेला लगाया गया जहां आपको मिलेगा वेस्ट से बने बेस्ट आर्ट, रीयूज मेला सोन चिरैया आजीविका उत्सव के अंतर्गत लगाया गया इस मेले की खासियत यह है कि इसमें ऐसी वस्तुओं को यूज कर उपयोगी वस्तु बनाई गई है जिन्हें हम कबाड़ कहते हैं,,,, इस कबाड़ की वस्तुओं से लोगो ने बहुत ही सुंदर और अच्छी चीजे बनाई जिसकी तारीफ सभी मौजूद अथितियों ने की। रीयूज मेले के शुभारंभ के मौके पर आये अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनने मे मदद मिलेगी,,साथ ही लोगो को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस दौरान मंच पर बच्चों द्वारा योगा सन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Exit mobile version