स्कूल और पालक के बीच चल रहे फीस के विवाद को लेकर पालक ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
स्कूल और पालक के बीच चल रहे फीस के विवाद को लेकर पालक ने उपभोक्ताफोरम का दरवाजा खटखटाया मामला DPS का

फीस वापसी को लेकर अब एक पालक ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया है। डीपीएस स्कूल द्वारा ली गई, साल भर की फीस वापसी को लेकर डीपीएस स्कूल की एक छात्र के पिता ने उपभोक्ता फोरम की ओर रुख किया।

दरअसल लॉकडाउन के दिनों से ही स्कूल और पालक के बीच फीस को लेकर विवाद चल रहा था यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है लेकिन इसी बीच हमारे पास एक ऐसे पालक पहुंचे जिन्होंने उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज किया है और उनका कहना है कि डीपीएस स्कूल प्रबंधन ने जिस सर्विस के लिए पैसा लिया है वह प्रोवाइड नहीं किया जा रहा है यह शख्स है डॉक्टर संदीप कड़वे जिन्होंने डीपीएस स्कूल के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर की है और मांग की है कि उनके द्वारा भरी गई करीब एक लाख की की फीस वापसी की जाए वही जो फैसिलिटी स्कूल द्वारा उनके बच्चों को दी जा रही है उसकी फीस निर्धारित की जाए।

दरअसल डॉक्टर संदीप का मानना है कि स्कूल द्वारा लैबोरेट्री, मेज, बस व ट्यूशन फीस के नाम पर लॉकडाउन लगने से पहले ही साल भर की फीस वसूल ली गई थी जिसके बाद लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद कर दिए गए और ऑनलाइन एजुकेशन दिया जा रहा है जो सर्विस का हिस्सा नहीं है वही डॉ संदीप ने मांग की है कि उन्हें उनके द्वारा भरी गई फीस पूरी वापस दी जाए। और दोबारा स्कूल द्वारा यह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एजुकेशन के लिए प्लीज स्ट्रक्चर जारी किया जाए जिससे पालक स्वविवेक से यह निश्चित करें कि उन्हें इस सर्विस को लेना है या नहीं।

फिलहाल स्कूल की ओर से अभी जवाब पेश नहीं किया गया देखना होगा स्कूल द्वारा जवाब पेश होने के बाद फोरम क्या डिसीजन देता है।

- Advertisement -
Exit mobile version