सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से मना कर दिया जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हे…

इंदौर में दोस्ती, प्यार-मोहब्बत और धोखा! ऐसा ही कुछ शहर के एक बाॅडी-बिल्डर ने युवती के साथ किया। इंदौर के छावनी में रहने वाला अमीरुल ने इंटरनेट के माध्यम से युवती से दोस्ती की और मुलाकात के समय अमीरुल ने अपने आप को कुंवारा बताया था,इसके बाद प्यार का इजहार कर दिया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये युवती ने जब शादी की बात की तो वह उसे टालता रहा। लगातार शादी की बात को टालते देख युवती ने जब युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला की उस युवक का नाम अमीरुल हे और उसका तीन साल पहले ही निकाह हो चुका है। पीड़िता ने लसूड़िया थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक अमीरुल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही अलग-अलग समुदाय के हैं।

वही पीड़िता ने बताया कि अमीरुल बॉडी बिल्डर है और स्कीम नंबर 54 में वह जिम में जाता है। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर कई युवतियां शरीर देख कर भी अमीरुल की तरफ आकर्षित होती है। अमीरुल इस तरह से दोस्ती का झांसा देकर युवती को फंसा लेता है।फिलहाल पुलिस आरोपी की और भी जानकारी निकाल रही हे आरोपी ने कितनी और युवतियों के साथ ऐसा काम किया हे……

Exit mobile version