कोरोना को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया । इसी मामले में तुकोगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है
कोरोना महामारी को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकरी फेलाने की जानकारी लगातार सामने आ रही थी । जिसके बाद इंदौर कलेक्टर ओर डीआईजी ने कल ही ऐसे मामलों में प्रकरण दर्ज करने की बात कही थी । इसी बीच सोशल मीडिया पर वेक्सिनेशन को लेकर गलत जानकारी देने पर तुकोगंज पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है
फिलहाल दोनों ही आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है ।
