इंदौर विजय नगर पुलिस ने दो गैंग से जुड़े 5 बदमाशों व एक नाबालिक को गिरफ्तार किया था। ये लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे को धमकी देते थे। इनके बीच कोई बड़ी घटना होने का अंदेशा था। पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी के चलते ये लोग पकड़ में आए थे। पूछताछ के बाद विजय नगर पुलिस ने उनके साथी हर्ष उर्फ गोपी,प्रवीण उर्फ छोटू,नगीन,शुभम उर्फ मिंडी,आकाश,रजत उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।हर्ष पर 12 केस दर्ज है, वह लूट करता हैं साथ ही नशा करने का आदी है। लूट के मामले में कुछ दिन पहले वह जेल से छूटा था। और उसी मामले में गवाहों को धमका रहा था। प्रवीण पर 7 केस दर्ज है, वह नशा बेचता है। नगीन पर 25 केस दर्ज है, इनमे वसूली करना, धमकाना, अड़ीबाजी व अन्य मामले हैं। शुभम उर्फ मिंडी नाबालिक बच्चों के जरिए नशा बिकवाता है। एक पुड़िया पर पर बच्चों को 100 रूपए कमीशन देता है। आकाश और रजत पर भी केस दर्ज है वे दोनों भी नशे के आदी है। इनसे पुलिस अन्य साथियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
