पुलिस ने रीयल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्ट देवांशू मिश्रा की हत्या में गिरफ्तार जोया किन्नर बेहद शातिर अपराधी है। वह आपराधिक किस्म के लड़कों का गिरोह संचालित करती है। उसके इशारे पर ही देवांशू को लटा और चाकू मारे। पुलिस ने देर रात जोया सहित अल्लू उर्फ शाहरुख और आलिम को गिरफ्तार कर लिया। अरूणनगर निवासी 26 देवांशू पुत्र रविशंकर मिश्रा की बाइक सवार एक युवती और दो युवकों ने बुधवार रात करीब डेढ़ बसे सत्यसाईं चौराहा के समीप चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज निकाले लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। देर रात लसूडिया,विजयनगर थाना की टीम ने जोया को आजाद नगर से पकड़ा तो उसने अल्लू और आलिम के साथ हत्या स्वीकार ली। जोया ड्रग्स का नशा करती है।
पुलिस ने उन लोगों की सूची बनाई जो ड्रग, शराब, गांजा और चरस का नशा करते है। इसमें बाणगंगा के मनीष गोल्डी, सचिन चीना, ईशू उर्फ ईश्वर, बबली उर्फ मनीषा, खुर्शीद उर्फ छोटू, शिवानी, अंकिर पीवरआदी को तलाशा। इसी दौरान खबर मिली की आजादनगर की जोया भी ड्रग्स लेती है। टीम ने रात तीन बजे जोया को उठा लिया। उसने आलिम और अल्लू के साथ घटना करना स्वीकार लिया। देर रात पुलिस ने सतवास और आजादनगर से दोनों को पकड़ लिया। जोया शातिर अपराधी है। उसने बताया रात को अल्लू व आलिम के साथ घूम रही थी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास देवांशू और सतीश स्कूटर से जाते दिखे तो रोक लिया। पहले जोया ने संबंध बनाने का कहा। फिर अल्लू व आलिम ने चाकू मार दिए। जोया ने रावजी बाजार क्षेत्र के गुंडे शाहिद नाइट्रा से निकाह कर लिया था। शाहिद ने बुधवार रात ही गुंडे काणा पर गोली चलाई है
