भोपाल में आयोजित जनजाति सम्मेलन में भाग लेने के लिए खरगोन जिले के 6000 से ज्यादा आदिवासी रात 10:00 बजे तक इंदौर पहुंच गए थे। इंदौर में उन्हें जिला प्रशासन द्वारा 13 स्थानों पर ठहराया गया था। आज सुबह 4:00 बजे सभी आदिवासियों को बारातियों की तरह बसों में बैठकर भोपाल के लिए रवाना किया गया। इनके रास्ते के भोजन ,नास्ते के पैकेट,पानी बोतलें भी बसों में रखवाए गए। रात में जिला प्रशासन खाद्य विभाग नगर निगम परिवहन विभाग और अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी उनकी आवभगत में लगे रहे। जिला कलेक्टर मनीष सिंह के सख्त निर्देशों को देखते हुए अधिकांश अधिकारियों ने आश्रय स्थलों पर ही रात गुजारी।
