सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा आज राजेंद्र नगर प्रतीक सेतु के मध्य बनाए क्रॉसिंग मार्ग का अवलोकन किया गया इस मौके पर अधीक्षण यंत्री श्री महेश शर्मा श्री पी सी जैन, महाराष्ट्र समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि राजेंद्र नगर प्रतीक सेतु के मध्य डिवाइडर होने से नागरिक गण प्रतीक सेतु के यू टर्न का उपयोग ना करते हुए, ए बी रोड राजेंद्र नगर थाने से अन्नपूर्णा की ओर जाने वाले नागरिक राजेंद्र नगर प्रतीक सेतु के रॉन्ग साइड से होते हुए जाते थे। जिससे कि दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। इस संबंध में विगत दिनों निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल की उपस्थिति में आयोजित यातायात की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतीक सेतु के मध्य बने डिवाइडर को हटाकर प्रतीक सेतु के माध्यम से वाहनों के आने-जाने हेतु व्यवस्था की जाए। सांसद श्री लालवानी द्वारा क्षेत्रों के मध्य हटाए गए डिवाइड के साथ मध्य में बनाए गए क्रॉसिंग का अवलोकन किया गया इस दौरान क्षेत्र से निकलने वाले हैं नागरिकों द्वारा सांसद श्री लालवानी एवं निगम की टीम का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
यातायात प्रभारी श्री पी सी जैन ने बताया कि निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में प्रतीक सेतु के मध्य बने डिवाइडर को हटाते हुए पुल के मध्य के और आने वाले दोनों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाया गया है जिससे कि गति को कंट्रोल किया जा सके, इसके साथ ही ए बी रोड की ओर से पुल पर सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे, एवं रोड पर मार्किंग भी की जाएगी।
यातायात प्रभारी श्री पी सी जैन ने बताया कि ए बी रोड राजेंद्र नगर थाने की ओर से प्रतीक सेतु होते हुए अब नागरिक रॉन्ग साइड ना जाते हुए अन्नपूर्णा रोड की ओर पुल के मध्य से जा सकेंगे। इससे की दुर्घटना नहीं होगी और यातायात प्रभावित भी नहीं होगा।
