पिछले दो माह से बीमार थी सांसद की पत्नी, सीएचल अस्पताल में हो रहा था उपचार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर। भाजपा सांसद शंकर लालवानी की पत्नी अमिता लालवानी का बुधवार को दुखद निधन हो गया। वे पिछले दो माह से गंभीर रूप से बीमार थी और उनका उपचार सीएचएल अस्पताल में किया जा रहा था। बुधवार को उनकी हालत बेहद खराब हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज शाम 5 बजे रिजनल पार्क स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सांसद के घर जाकर श्रद्धांजलि दी है। इस खबर के बाद सांसद के घर पर समर्थकों की भीड़ जुटना प्रारंभ हो गई है।
