सट्टा पकड़ने गई पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला, महिला SI सहित कई जवान घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अपराधियों के हौसले इस कदर बुलन्द है कि अब बेख़ौफ़ अपराधी पुलिसकर्मियों को भी नुकसान पहुचाने में पीछे नही हट रहे है। पुलिसकर्मियों पर हमले की खबरे इन दिनों आम हो गई है। इसी तरह की एक घटना जबलपुर से सामने आ रही है जिसमे सट्टा पकड़ने गई पुलिस की टीम पर सटोरियों और उनके परिवार वालो ने हमला कर दिया। घटना में महिला एसआई समेत कई पुलिस जवान घायल हो गए है।बदमाशो ने परिवार समेत महिला एसआई और पुलिस टीम पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

दरअसल घटना बेलबाग थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के छुई मोहल्ले में सट्टे का संचालन चल रहा है जिसके बाद महिला एसआई और उनकी टीम ने यहाँ दबिश दी थी और सटोरिये और उसके परिवार ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

हमला करने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।हमले में महिला एसआई को गंभीर चोटें आई है। जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। वही पुलिस ने मामले में मोके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो मौके से फरार हो गए।बदमाशो के साथ साथ हमला करने वाले उसके परिवार की महिलाओं पर भी केस दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version