संस्था ब्राह्मण परिवार ने श्री राम चंद्र मिशन आश्रम खंडवा रोड पर किया वृक्षारोपण का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम चंद्र मिशन आश्रम खंडवा रोड पर संस्था द्वारा वृक्षारोपण आयोजन अपने पितरों एवं कोरोना महामारी में को खो चुके प्रियजनो की याद में श्रद्धांजलि स्वरूप के पोधारोपण किया गया इसमें संस्था के सदस्य एवं संस्था सहयोगी ने अपना सहयोग देकर इस आयोजन को सफल बनाया संस्था ब्राह्मण परिवार द्वारा 111औषधि पौधे लगाये

हरियाली का संदेश दिया

संस्था के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी भी पर्यावरण की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करें और हमारे देश को नई दिशा दें वृक्ष है तो कल है जिस हिसाब से पूरे देश में आबादी बढ़ती जा रही है वहीं जंगल कम होते जा रहे हैं आज श्री राम चंद्र मिशन आश्रम में वृक्षारोपण करने का मुख्य उद्देश्य था कि यहां पर जो औषधि पौधे लगाये है इनकी देखरेख आश्रम के द्वारा ही किया जाएगा जिसे 5 साल में या यहाँ पौधे एक वृक्ष का रूप ले लेंगे इस आयोजन मे अनिल बागोरा ,मुकेश उपाध्याय ,धर्मनारायण पुरोहित ,पुष्पेंद्र पालीवाल ,सचिन जोशी ,ऋषभ बागोरा ,विनोद जोशी ,दिनेश जोशी ,भेरू जोशी , अजय देशमुख ,तरुण जोशी ,जितेन्द्र पालीवाल, मीना जोशी, लेखा पालीवाल यामिनी जोशी ,कविता पालीवाल ,राधा जोशी ,आरती जोशी प्रिया जोशी ,दिव्या कदम मेडम, मुख्य रूप से मौजूद थी सभी का आभार संस्था के सचिव कैलाश पालीवाल ,सार्थक जोशी ने माना

Exit mobile version