शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होने के साथ माँ का विशेष श्रृंगार किया गया और नो दिनों तक सप्तशती का पाठ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इस नवरात्रि मां दुर्गा डोली में सवार होकर आ रही हैं ,, इस साल शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. वैसे हिंदू धर्म के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि आती हैं लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है,,

नवरात्र के पहले दिन बड़ा गणपति स्थित हँसदास मठ पर मां अन्नपूर्णा, सरस्वती और दुर्गा जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया,,यहां नो दिनों तक पंडित पवनदास जी शर्मा के निर्देशन में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है,,

शहर की कुलदेवी बिजासन माता मंदिर पर भी अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आई,यहाँ कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक भक्तों को दर्शन करवाए गए,,, पुजारी सतीश वन गोस्वामी ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र 8 दिनों की है,8 दिनों में विभिन्न अनुष्ठान संपन्न होंगे,,

Exit mobile version