इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है फ़िलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में रहने वाली पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ काम करने वाला युवक कपिल मिश्रा द्वारा उसके साथ पिछले 3 वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है वह शादी की बात करने पर हमेशा मना करता है पिछले कई दिनों से कपिल इंदौर से लापता हो गया है ना उसका फोन उठा रहा है फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी की तलाश कर रही है आरोपी मूलतः कटनी का रहने वाला है।
