शहर के युवा लेखक की किताब का आईआईएम के निर्देशक ने किया विमोचन , युवाओं की मनोदशा और जीवन में सकारात्मकता पर आधारित है पुस्तक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। युवाओं में भी साहित्य के प्रति रुचि बढ़ने लगी है। इस क्षेत्र में अब इंदौर के युवा भी पीछे नहीं है। शहर के 21 साल के युवा लेखक वेदांत दुबे ने युवाओं पर आधारित किताब ‘एलिक्सिर टू यंग लाइफ” लिखी है। इस प्रेरक किताब का विमोचक आईआईएम इंदौर के निदेशक श्री हिमांशु राय ने एक सादे समारोह में किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

वेदांत ने बताया कि यह किताब युवाओं की भावनाओं पर आधारित है। इसमें गीता के श्लोक और उनका युवाओं के संदर्भ में भावार्थ बताया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि युवा किस तरह प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक भाव के साथ सामना करें और सफल हों। इसमें विभिन्न् अध्याय हैं, जो विभिन्न् विषयों पर आधारित हैं। यह वेदांत की लिखी पहली किताब है और कम समय में मिले प्रतिसाद से वे आगे और भी किताबें लिखने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। फिलहाल वेदांत मुंबई से वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पुस्तक की हाल ही में इंदौर आए साहित्यकारों ने भी तारीफ की।

Exit mobile version