शराब कर्मचारियों के आपस में वीडियो बनाने में चल गयी गोली गई युवक की जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर: इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मालवा मिल स्थित शराब दुकान पर कर्मचारियों में वीडियो बनाने के दौरान गोली चलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है ।घटना आज सुबह की है और मृतक का नाम सुशील यादव बताया जा रहा है। वहीं आरोपी का नाम मनीष है। पुलिस के अनुसार कर्मचारी गार्ड की बंदूक से सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो बना रहे थे तभी अचानक गोली चल गई।

मृतक के शव को पीएम के लिए एमवाय भेजा है, साथ ही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी, एसीपी निहित उपाध्याय और थाना प्रभारी परदेशीपुरा घटनास्थल का मुआयना कर रहे है। वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर पहुँच कर जांच करेगी

Exit mobile version