वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो का इंतजार हुआ खत्म आज से इंदौर मे दूसरे चरण के वैक्सीनेशन शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

-इंदौर में भी आज से दूसरे चरण के वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया है, वेक्सीनेशन का काम सुबह 9 बजे शुरू होना था लेकिन ऑनलाइन पोर्टल के काम न करने के चलते यह देरी से शुरू हो पाया। जब ऑनलाइन सिस्टम ने काम नहीं किया तो ऑफलाइन तरीके से बुजुर्गों को वैक्सीनेशन का काम शुरू किया गया। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ अमित मालाकार का कहना है कि अभी जिले भर में 10 सेंटर्स पर वेक्सीनेशन का काम शुरू किया जा रहा है। एक दिन में एक सेंटर पर 500 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन जिस तरीके से लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं लगभग 200 व्यक्ति प्रत्येक सेंटर पर आएंगे। वहीं वेक्सिनेशन कराने पहुंचे का कहना है कि जिस दिन वैक्सीन लगने की घोषणा हुई थी उसी दिन से उन्हें इंतजार था कि उनका नंबर कब आएगा और उनको वैक्सीन लगेगा।आज उनका नंबर आया है वह बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं और सरकार को धन्यवाद भी दे रहे हैं।

बाईट-डॉ अमित मालाकार,प्रभारी, वेक्सीनेशन

Exit mobile version