वृद्ध महिला का बैग लूटने वाले दो बदमाशों को पलासिया थाना पुलिस ने पकड़ा बदमाशो से पूछताछ जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर की पलासिया थाना पुलिस ने पिछले दिनों तिलक नगर क्षेत्र में वृद्ध महिला का बैग लूटने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है । बदमाशो के पास से लूटी हुई ज्वेलरी सहित नगदी मिला है । फिलहाल दोनो ही बदमाशो से पूछताछ जारी है जिसमे कई खुलासे होने की उम्मीद है ।

पलासिया थाना पुलिस के हत्थे आए बदमाशो का नाम रोहित ओर कुणाल है । दोनों ने पिछले दिनों तिलकनगर क्षेत्र में एक वृद्ध महिला का पर्स लुटा था जिसमे हीरे की अंगूठी सहित 35 हजार नगद थे । घटना के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो के आधार पर दोनों को पलासिया पुलिस ने पकड़ा है ।

Exit mobile version