विधानसभा एक मे गुंजा इंदिरा नही वो दुर्गा थी , जो सबको झुका दे वो शक्ति थी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने आज विधानसभा एक मे कांग्रेस संग़ठन को सक्रिय कर दिया पूरे देश और मध्यप्रदेश में जो नही हुआ वो विधायक संजय शुक्ला ने अपनी विधानसभा के सभी 17 वार्डो में करके दिखा दिया इंदिरा जी की पुण्यतिथि पर एक नया विषय इंदिरा नही वो दुर्गा थी पर परिचर्चा करवा दी । आमतौर पर देखा गया है वो भी खासकर कांग्रेस में कि किसी भी महापुरुष की जयंती या पुण्यतिथि होती है माल्यापर्ण करके सभी नेता इतिश्री कर लेते है लेकिन हमेशा कुछ अलग करने वाले संजय शुक्ला ने इस बार इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किये गए कार्यो और उनके द्वारा लिए गए फैसलों को आम जनता और खासकर आज की युवा पीढ़ी को जिस तरह से बताया वो सराहनीय था ,, जैसा कि सभी जानते है स्वर्गीय इंदिरा गांधी को दुर्गा नाम किसी और ने नही भाजपा के पितृपुरुष और संस्थापक स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी द्वारा दिया गया था और शुक्ला ने अटल जी के इसी कथन पर पूरी चर्चा करवा दी ।विधायक शुक्ला द्वारा किये गए इस कार्यक्रम की सराहना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी की है उन्होंने संजय शुक्ला से मोबाइल पर चर्चा की और कहा कि अगले साल से पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी ये कार्यक्रम करेगी ।

Exit mobile version