लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को इंदौर में 50,000 की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रैप किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आवेदक के अनुसार उसकी कंपनी आर डी कंस्ट्रक्शंस द्वारा इंदौर उज्जैन संभाग के जिलों में नलकूप खनन का कार्य किया गया है जिस के भुगतान के संबंध में माननीय न्यायालय में मामला लंबित है कंपनी द्वारा लगभग एक करोड़ 74 लाख के कार्य कराए गए हैं जिसमें विभाग द्वारा 1 करोड़ 30 लाख का भुगतान किया गया जिसमें से आरडी तथा सुरक्षा निधि की राशि काटकर एक करोड़ 5 लाख की राशि उसे प्राप्त हुई जिसके एवज में 17 लाख रुपए कार्यपालन यंत्री राकेश कुमार सिंघल द्वारा रिश्वत के रूप में मांग किए जा रहे थे पहली किस्त के रूप में ₹5 लाख पूर्व में ही ले लिए गए हैं आज दिनांक 8. 11. 2021 को ₹50000 नगद तथा 11.50लाख रुपए सेल्फ चेक इस बाबत कि कल उसे नगद राशि मिलते ही चेक लौटा दिया जावेगा दिए गए थे जिसको लेते हुए पालिका प्लाजा इंदौर के भूतल में आरोपी कार्यपालन यंत्री राकेश कुमार सिंघल को रंगे हाथों ट्रेप किया गया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है

Exit mobile version