रेत के अवैध कारोबार को लेकर सीएम ने ठेकेदारों से सीधी बात की
भोपाल। रेत के अवैध कारोबार को लेकर राज्य सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को पूरी तरह से रोका जाएगा।
भोपाल। रेत के अवैध कारोबार को लेकर राज्य सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को पूरी तरह से रोका जाएगा। वैध उत्खनन और परिवहन करने वाले ठेकेदारों को राज्य शासन संरक्षण देगी और उन्हें पूरी मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में सीएम हाउस में रेत ठेकेदारों और जिला खनिज अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए चर्चा की। बैठक में खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह। बैंस, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और खनिज विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
भिंड और भोपाल मॉडल की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैध रेत उत्खनन और परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए भोपाल और भिण्ड जिलों में अच्छे प्रयोग हुए हैं। इन जिलों के मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर, भोपाल, भिण्ड, कटनी, उमरिया, शहडोल, छतरपुर जिलों के रेत ठेकेदारों से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की। उनकी समस्यायें सुनी और सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने रेत ठेकेदारों से प्राप्त सुझाव पर संबंधित विभागों द्वारा विचार कर उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेत ठेकेदारों और खनिज विभाग के अधिकारियों और शासन के मध्य निरंतर संवाद आगे भी जारी रहे। इन ठेकेदारों की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाता रहे।
क्या है स्थिति ?
मध्य प्रदेश में 43 रेत खनन वाले जिले हैं। वर्तमान में 39 जिलों में रेत उत्खनन हो रहा है। भोपाल में एंट्री प्वाईन्टस पर जांच चौकियों की स्थापना की गई है। इन चौकियों पर खनिज, राजस्व, वन, कृषि उपज मण्डी, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत समन्वय अधिकारी और पुलिस विभागों का अमला तीन शिफ्टों में कार्यरत है। भिण्ड जिले में रेत वाहनों की जांच के लिए आर.एफ.आई.डी. प्रणाली आधारित व्यवस्था है. 400 से अधिक वाहनों में आर.एफ.आई.डी. स्थापित की गई है। यहांआर.एफ.आई.डी रीडर युक्त नाका संचालित है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 21 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 27 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 128 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 153 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 497 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 607 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 632 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 762 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 788 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 796 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 971 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 992 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,031 दिन पहले