रूस ने मिसाइल से अपना ही सैटेलाइट उड़ाया, US का आरोप- इससे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को खतरा
अंतरिक्ष में हुई एक घटना के बाद रूस और अमेरिका में नया तनाव पैदा हो गया। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस ने मिसाइल से अपने ही एक सैटेलाइट को तबाह कर दिया।
अंतरिक्ष में हुई एक घटना के बाद रूस और अमेरिका में नया तनाव पैदा हो गया। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस ने मिसाइल से अपने ही एक सैटेलाइट को तबाह कर दिया। इससे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के क्रू मेंबर्स को खतरा पैदा हो गया है।
अमेरिका ने कहा है कि सैटेलाइट फटने के बाद उसका मलबा स्पेस एरिया में फैल गया। इससे बचने के लिए ISS में मौजूद सात क्रू मेंबर्स को कैप्सूल में जाना पड़ा। इसकी वजह से उनके काम को नुकसान हुआ।
रूस का बर्ताव गैरजिम्मेदाराना
रूस की इस हरकत से अमेरिकी सरकार और नासा नाराज है। उन्होंने रूस के इस कदम को खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना बताया है। नासा के मुताबिक, वो काफी समय से रूस की स्पेस एक्टिविटीज पर नजर रख रही है और उसने रूस के इस कदम को भांप लिया था। अब तक सिर्फ चार बार ऐसा हुआ है जब धरती से दागे किसी मिसाइल ने स्पेस में अपने टारगेट को हिट किया हो। नासा का कहना है कि रूस के इस कदम से अंतरिक्ष में हथियारों की नई रेस शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है।
लेजर वेपन्स का इस्तेमाल
अमेरिका ने कहा है कि रूस के इस कदम से न सिर्फ अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ शुरू होगी, बल्कि अंतरिक्ष में लेजर वेपन्स का खतरा भी बढ़ जाएगा। अमेरिकी सरकार ने रूस के इस कदम को बेहद गंभीरता से लिया है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि एंटी सैटेलाइट मिसाइल का इस्तेमाल गैर जिम्मेदाराना हरकत है। हमने पाया कि सैटेलाइट के करीब 1500 टुकड़े ऑर्बिट में तैर रहे हैं और इससे ISS को खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका इस बारे में अपने सहयोगी देशों से बातचीत कर रहा है।
ब्लास्ट के बाद कैप्सूल केबिन में लौटे ISS क्रू मेंबर्स
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS में इस वक्त कुल मिलाकर सात क्रू मेंबर्स हैं। ये बदलते रहते हैं। इनमें चार अमेरिकी, एक जर्मन और दो रूसी वैज्ञानिक हैं। घटना के वक्त ये स्टेशन के बाहर थे। ब्लास्ट के बाद सभी सदस्य अपने कैप्सूल केबिन में लौट आए। ये दो घंटे तक यहीं रहे।
नासा के मुताबिक, ISS हर 90 मिनट में रूसी सैटेलाइट के मलबे के पास से गुजरा। यह धरती से 250 मील ऊपर है। नासा चीफ ने कहा- रूस की यह हरकत हम सबको खतरे में डाल सकती है। मलबा रूस के कॉसमॉस सैटेलाइट का था। इसे 1982 में लॉन्च किया गया था। कई साल से यह एक्टिव नहीं था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 39 मिनट पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 39 मिनट पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 40 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 41 मिनट पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 44 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 5 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 6 घंटे पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 10 घंटे पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 10 घंटे पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 12 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 14 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 14 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 14 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 15 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
