रूस ने भारत सहित 4 देशों की उड़ानों पर लगा रोक हटाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रूस ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर कई देशों की उड़ानों पर लगाए रोक को हटाने का फैसला किया है. रूसी सरकार ने कहा कि भारत, फिनलैंड, वियतनाम और कतर की फ्लाइटों को 27 जनवरी से फिर से शुरू किया जाएगा. हालांकि इसके लिए कोरोना गाइडलाइन को मानना जरूरी होगा.

कोरोना वायरस हेडक्वार्टर में रूसी सरकार की एक मीटिंग हुई. इसके बाद अधिकारियों ने 4 देशों में प्रति एक लाख की आबादी पर 40 से कम नए मामले सामने आ रहे थे, जिसके बाद सरकार ने उड़ानों पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है. बता दें कि कोरोना के नए स्‍ट्रेन सामने आने के बाद रूस ने कई देशों की उड़ानों को निलंबित कर दिया था.

Exit mobile version