इंदौर में राज मोहल्ला स्थित सब्जी मंडी को हटाकर अन्य जगह शिफ्ट किए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की आयुक्त के प्रतिभा पाल से मुलाकात की …कांग्रेस नेताओं ने यह मांग की है कि सब्जी विक्रेताओं को सुबह 4 बजे से लेकर 8 बजे तक व्यापार संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाए… कांग्रेस के इस प्रस्ताव को नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने विचार के बाद स्वीकार करने की बात कही है ।
इंदौर नगर पालिका निगम यातायात व्यवस्था में सुधार की मंशा को लेकर अस्थाई मंडियों को हाकर्स जोन में जोड़ने शिफ्ट किए जाने संबंधी अभियान छेड़े हुए है… इसी अभियान के तहत नगर निगम ने राजमोहल्ला स्थित सब्जी मंडी को हटाकर उसे शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की थी… अब यहां के सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस नेता उतर गए है… सोमवार को कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और पंडित कृपाशंकर शुक्ला ने इस मसले पर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल से मुलाकात की… मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आयुक्त के समक्ष यह मांग रखी की सब्जी विक्रेताओं को सुबह 4 बजे से लेकर 8 बजे तक यहां व्यवसाय संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाए …जिससे छोटे दुकानदारों का भी नुकसान ना हो ।
नगर निगम के आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस प्रस्ताव को समझ कर इसे लागू करने की बात कही है… हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए बड़े बदलाव की आवश्यकता है… जिसके लिए जरूरी है कि सब्जी व्यापारियों को हाकर्स जोन में शिफ्ट किए जाए ताकि अनुशासित तरीके से सभी लोग अपना काम कर सकें ।
इससे पहले नगर निगम राजकुमार मिल सब्जी मंडी को भी हटाया था,जिसके बाद से सब्जी विक्रेता नगर निगम के खिलाफ लामबंद भी हो रहे है।
