राजस्थान से अगवा युवती को एमजी रोड थाना पुलिस ने जिला कोर्ट से बरामद कर आरोपी को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में राजस्थान के रावतसर थाना क्षेत्र से अगवा युवती को एमजी रोड थाना पुलिस ने बुधवार को जिला कोर्ट से बरामद किया युवती को रावतसर थाना क्षेत्र में ही रहने वाले मेहबूब खान ने अगवा किया था

आपको बता दें वह दो दिन से इंदौर की एक होटल में ठहरा हुआ था वही मेहबूब के पकड़ाने की सूचना मिलते ही रावतसर थाना पुलिस इंदौर पहुंची एमजी रोड टीआई डीवीएस नागर के मुताविक आरोपित मेहबूब युवती से शादी करना चाहता था दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि मेहबूब युवती पर दबाव बनाकर नोटरी करने वालों से संपर्क कर रहा है मेहबूब खान को हिरासत में लिया युवती के स्वजन को कॉल कर घटना बताई तो बताया गया कि उसका अपहरण हुआ है वही एमजी रोड टीआई डीवीएस नागर रावतसर थाना टीआई से संपर्क किया तो बताया गया कि 25 सितंबर को मेहबूब पर केस दर्ज किया गया था उसने युवती को धमकाया और इस बात के लिए मजबूर किया कि घर से भागते वक्त जेवर और रुपये भी बटोर ले । युवती को दबाव के चलते करीब 4 लाख रुपये और सोने के जेवर भी लाना पड़े । इसके पहले उसने स्वजन को दूध में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई और सुला दिया

Exit mobile version