मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हमको जिलों के भी विकास का सालाना प्लान बनाना है। हर जिले में क्या-क्या करना है। शहरी क्षेत्रों के लिए ये मैंने निर्देश दिए हैं। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर प्लान बनना चाहिए।
जिलों में आपस में भी मैं प्रतिस्पर्धा चाहता हूं। कौन सा जिला नंबर 1, नंबर 2, नंबर 3 ये स्वस्थ ​प्रतिस्पर्धा हो। सब योजनाओं में बेहतर क्रियान्वयन के लिए कौन बढ़िया काम करता है। प्रधानमंत्री जी की योजनाओं में भी नंबर एक रहना है ।
भारत सरकार की सभी योजनाओं में नंबर एक रहना है। हमारे जिले का विकास का सालान प्लान हमें तैयार करना है। 1 अप्रैल से बनाए हुए प्लान पर हमको चलना है। उसी आधार पर जिले की रेटिंग और विभागों की भी रेटिंग भी होगी ।
रेवेन्यू राजस्व हमको बढ़ाना है। पैसे की कमी का रोना हमको नहीं रोना है। चाहे जीएसटी हो या वाणिज्य कर का मामला हो उस पर चर्चा करेंगे। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण, उसकी तैयारियां हमको पहले करना है।
जो जनकल्याणकारी योजना है उनके क्रियान्वयन के लिए प्लान होना चाहिए, हर जिले का। तीसरी चीज है गुड गवर्नेंस, योजनाओं का लाभ बिना लिए दिए हो। लोगों को बिना लिए दिए लाभ मिल जाए।

Exit mobile version