मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियों की बैठक, उपचुनाव की रणनीति को देंगे अंतिम रूप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

।मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। इस संभावना को देखते हुए चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शाम सात बजे मुख्यमंत्री आवास में मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय उपचुनाव की प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर चुका है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की पहले चरण की जांच का काम पूरा हो चुका है। एक जनवरी 2021 की मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे मतदान केंद्रों के पुनरीक्षण का काम भी लगभग पूरा हो गया है। उधर, भाजपा और कांग्रेस के नेता भी चुनाव मोड में आ चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता उपचुनाव वाले सभी क्षेत्रों में एक दौर का दौरा कर चुके हैं

वहीं, कांग्रेस ने चारों क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे भी करा लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा चारों चुनाव क्षेत्रों में संगठन की बैठक कर चुके हैं। भाजपा की ओर से चुनाव की रणनीति की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं संभाल रहे हैं। वे जनदर्शन के माध्यम से चारों उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद भी कर चुके हैं

बैठक में बनेगी उपचुनाव की रणनीति

- Advertisement -

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक में उपचुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा इसमें मंत्रियों को चुनाव क्षेत्रों की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मालूम हो कि गुरुवार को ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक देर रात मुख्यमंत्री आवास में हुई थी इसमें भी उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई थी।

Exit mobile version