माँ ने लगाई डाट तो 14 वर्षीय नाबालिक ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दोर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले14 वर्षीय नाबालिग ने माँ के डांटने के बाद दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसके बाद परिजन घायल बच्चे को निजी हॉस्पिटल लेकर पहुचे और इलाज के दौरान नाबालिग बच्चे की मौत हो गई वही एमआईजी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है

दरसअल इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बीचोली हप्सी में रहने वाले एक नाबालीग बच्चे राघव ने माँ के डांटने आहत होकर अपने ही घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि घटना कल शाम की है जहा नाबालिग राघव अपने घर पर खेल रहा था तभी राघव की माँ ने आकर उसे डांटना शुरू कर दिया जिससे राघव इतना आहत हो गया और जिस मल्टी में राघव रहता था उसी मल्टी की दूसरी मंजिल से कूद कर बुरी तरह घायल हो गया वही घायल राघव को परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहा एक घंटे इलाज चलने के बाद नाबालिग राघव की मौत हो गई
वही एमआईजी थाना क्षेत्र के निजी हॉस्पिटल में मौत होने की वजह से एमआईजी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

Exit mobile version