द्वारकापुरी पुलिस ने एक महिला के प्लाट के फर्जी कागज बनाकर उसे बेचने के मामले में एक आरोपी की पकडा है। पकड़ाए बदमाश ने महिला के 25 साल पहले खरीदे हुए प्लाट के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बेच दिया था ।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि पैलेस कालोनी का है । स्कीम नम्बर 71 निवासी करिश्मा लाल नाम की महिला ने वर्ष 1995 में चांद खा से ऋषि पैलेस कालोनी में एक प्लाट खरीदा था । जिसकी फर्जी नोटरी बना कर चांद खा के यह काम करने वाले राजू मेहता ने यह प्लाट एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था । जिसकी शिकायत जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।
