महालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर द्वारा मध्यप्रदेश के अधिकारी/कर्मचारियों को शीघ्र जानकारी देने के लिये एसएमएस सुविधा शुरू की जा रही है। महालेखाकार कार्यालय के वरिष्ठ लेखा अधिकारी ने बताया है कि एसएमएस सुविधा के लिये कर्मचारी को अभिदाता का नाम, सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक, मोबाइल नम्बर और ई-मेल आई.डी. की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रधान महालेखाकार (लेखा-हकदारी) द्वितीय के ग्वालियर स्थित कार्यालय में डाक या फैक्स द्वारा भेजनी होगी।

Exit mobile version