महू विधानसभा में मंत्री सुश्री उषा ठाकुर तीन दिनों से विकास कार्यो का भूमि पूजन व लोकार्पण के साथ जन संवाद भी कर समस्याओं का भी पूछ रही है । दतोदा में आज गणेश मंदिर में पूजन अर्चन कर करोड़ो के विकास के सौगात दी । विकास की सौगात मिलने पर ग्राम वासी ढोलक की थाप पर मंत्री जी को कार्यक्रम स्थल पर लाए । इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी सुश्री ठाकुर ने किया । ।
दतोदा में मिली यह सौगाते
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन लोकार्पण 35 लाख ,चौपाल सेल सिटी रोड़ 60 लाख ,सात आंगनवाड़ी भवन 30 लाख ,मुक्तिधाम सीसी रोड़ 20 लाख ,रूबल मिशन रोड़ 9 लाख
इस अवसर पर मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पंचायतों में होंगे विकास कार्य , क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों के जो भी प्रस्ताव मिल रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
