मंत्रालय की एनेक्सी लिफ्ट में फंसे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, 2 अफसरों पर गिरी लापरवाही की गाज
मध्य प्रदेश मंत्रालय की एनेक्सी लिफ्ट में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान फंस गए. लापरवाही की गाज दो अफसरों पर गिरी है. मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण राजधानी परियोजना के दो इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है. भोपाल।

मध्य प्रदेश मंत्रालय की एनेक्सी लिफ्ट में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान फंस गए. लापरवाही की गाज दो अफसरों पर गिरी है. मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण राजधानी परियोजना के दो इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है.
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय की करोड़ों की लागत से बनीं एनेक्सी लिफ्ट में फंस गए. सीएम अपने चेंबर में जा रहे थे, इसी दौरान लिफ्ट खराब हो गई और मुख्यमंत्री वहां फंस गए. मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण राजधानी परियोजना के दो इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर के समय मंत्रालय पहुंचे, इस दौरान मंत्रालय की एनेक्सी में वीआईपी लिफ्ट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही पांचवें फ्लोर के लिए जा रहे थे, तभी बीच में लिफ्ट बंद हो गई. वीआईपी लिफ्ट के खराब होने से मुख्यमंत्री नाराज हो गए. मुख्यमंत्री की नाराजगी की गाज लिफ्ट की मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी. उसके बाद राजधानी परियोजना प्रशासन के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी शैलेंद्र परमार और उपयंत्री विद्युत यांत्रिकी मनोज यादव को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये पहला मौका नहीं है जब लिफ्ट खराब हुई हो, मंत्रालय के आला अधिकारी भी कई बार लिफ्ट में फंस चुके हैं।
मंत्रालय के नए एनेक्सी भवन के निर्माण में करीब 613 करोड़ रुपए की लागत आई थी. पांच मंजिला एनेक्सी भवन में तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. एनेक्सी भवन छह लाख वर्ग फीट पर धौलपुर के पत्थरों से कारपोरेट तर्ज पर बना है. इसमें करीब 16 लिफ्ट लगी हुई हैं. एनेक्सी भवन की पांचवी मंजिल पर मुख्यमंत्री का ऑफिस है. अब सवाल उठता है कि इतनी सुविधाएं होने के बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 22 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 28 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 28 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 129 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 134 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 154 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 498 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 503 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 606 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 608 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 633 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 763 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 789 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 797 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 968 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 972 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 977 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 993 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,031 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,032 दिन पहले