भाजपा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब इंदौर में भाजपा की जिला कार्यकारिणी को लेकर रायशुमारी का दौर शुरू हो गया है, इसी कड़ी में आज इंदौर के भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता पहुंचे, जहां पर अलग-अलग विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान और पूर्व विधायकों ने जिला और शहर कार्यकारिणी के लिए नाम सौपे। इस दौरान नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ ही जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे। वही भाजपा में की जा रही है संगठन को लेकर बैठक में मौजूद मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मैं भाजपा में सीखने के लिए आया हूं और अब देख रहा हूं कि कैसे संगठन मजबूत होता है और संगठन की कार्य प्रणाली किस तरीके से अपना काम करती है साथ ही फिलहाल संगठन जिसे भाजपा की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है, उसे मैं सीख ही रहा हूं। वहीं जिला कार्यकारिणी के लिए रखे गए नामों को लेकर विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि भाजपा में सभी निर्णय संगठन स्तर पर लिए जाते हैं और जिला कार्यकारिणी का अंतिम निर्णय भी संगठन के द्वारा ही लिया जाएगा। वही अभी तय कार्यप्रणाली के अनुरूप सभी विधानसभाओं से कार्यकारिणी के लिए नाम दिए गए हैं, जिस पर संगठन द्वारा विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

Exit mobile version