बुधवार को हुई युवक की हत्या मामले मे पुलिस को कुछ अहम् सुराग हाथ लगे जिसपर जांच मे जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के आजाद नगर इलाके में बुधवार दोपहर मोबाइल पर बात कर रहे युवक की इलाके में ही रहने वाले लड़के ने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या के मामले में पुलिस को कुछ अहम् सुराग हाथ लगे जिसपर पुलिस जांच कर रही हे और दावा कर रही हे की आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।। 

दरअसल आजाद नगर थाना छेत्र के न्यू एकता नगर की है। यहां बुधवार को अमन  सोलंकी घर के बाहर ही मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच पीछे से आरोपियों ने अमन के गले में चाकू मार दिया। हमले में चाकू गले के पार निकल गया। खून से लथपथ अमन नीचे गिर गया। वारदात के बाद मौके पर मौजूद महिला ने शोर मचाया।वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। अमर को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि नाबालिग आरोपी से लड़की को लेकर अमन का विवाद चल रहा था।पुलिस चैत्र के कई लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हे वही पुलिस प्रेम परसंग के साथ ही अन्य बिन्दुओ पर भी जाँच कर रही और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहा रही हे……… 

Exit mobile version