बीजेपी महासचिव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में प्रबुद्धजनों से चाय पर चर्चा की

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा समर्पण अभियान के तहत बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 3 में चाय पर चर्चा की है। कैलाश विजयवर्गीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रबुद्ध जनों से चर्चा की है।

विधानसभा 3 में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सेवा समर्पण अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में प्रबुद्ध जनों से चाय पर चर्चा की है। बतादे कि, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रबुद्ध जनों से चर्चा की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पौधा वितरण कार्यक्रम भी हुआ है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा पंडित दीनदयाल ने भारत को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी है। पंडित दीनदयाल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक का उत्थान करना चाहते थे। इसी लिए उन्होने अंत्योदय का एक नारा दिया था। अंत्योदय इसका अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति का सर्वांगीण विकास हो । इसी को लेकर हमारे प्रधानमंत्री ने समाज के हर व्यक्ति का विकास करने का संकल्प लिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं लागू की हैं गरीबों के लिए राशन वितरण योजना लागु की , गरीबों को रहने के लिए घर दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का अगर कोई काम कर रहा हैं तो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी किस तरह से हटाना है यह भारतीय जनता पार्टी ने करके दिखाया।

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को पोलिंग बूथ पर जाकर मना रही है। ताकी सरकार द्वारा गरीबों के लिए लागु कि गई सारी योजनाओं को गरीबों के बीच जाकर उन्हें बता सके। कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री 1 रुपए भेजते थे तो उसके 10 पैसे जनता तक पहुंचते थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सरकार द्वारा भेजे पूरे पैसे जनता को मिल रहा है

Exit mobile version