शादी की तैयारी में बाजार करने जा रही महिलाओं के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया है इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड में अपने परिवार के घर शादी में शामिल होने आई महिला के साथ उस समय चेन लूट की घटना को दो बदमाशों ने अंजाम दिया जब महिला अपने घर से दूर कपडे की दुकान से अपनी परिचित महिला के साथ वापस अपने घर तरफ लोट रही थी इस बिच बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पहले महिला को आवाज दी फिर एक दम से दोनों बदमाश बाइक लेकर महिला के पास पहुंचे और गले पर झप्पटा मार कर सोने की चेन ले उड़े हालांकि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हे जिस आधार पर पुलिस फुटेजों में नजर आ रहे दोनों बदमासो की तलाश में जुट गई
