बहादुरी और सेवा के लिए उपनिरीक्षक श्री सूर्यवंशी को राष्ट्रपति पुरुस्कार , 2016 में सिंहस्थ ज्योति मेडल से हुए सम्मानित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर।शहर में पदस्थ प्रकाश सूर्यवंशी पुलिस उप निरीक्षक को सराहनीय सेवाओ के लिये महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार की और से राष्ट्रपति पुलिस पदक से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा सम्मानित किया गया यह सम्मान प्रदेश में १७ पदाधिकारी को अलग अलग विभागों में दिया गया है प्रकाश सूर्यवंशी १४ वर्ष की उम्र से पोलिस सेवा में रहे और लगभग ४७ वर्ष की तपस्या त्याग और सेवा के पश्चात यह समान मिला है अवगत हो की आपको उत्कर्षट सेवा सम्मान भी केंद्र सरकार द्वारा प्रशिशित किया गया है निश्चित ही यह उपलब्धि इंदोर और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

पीआरटीएस इंदौर में पदस्त उप निरीक्षक प्रकाश सूर्यवंशी को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक हेतु चुना गया सूर्यवंशी पुलिस विभाग की सेवा में 19/12/1979 को आरक्षक पद पर भर्ती हुए इनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन्हें दिनांक ये 6/9 /2014 को उप निरीक्षक रेडियो के पद पर पदोन्नत किया गया पुलिस सेवा के दौरान यह ज़िला पुलिस बल झबुआ इंदौर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर एवं पीआरटीएस Indore में पदस्थ रहे जहाँ अनेको वीवीआइपी एवं वीआइपी कर्तव्यों का निर्वहन किया l लोकसभा विधानसभा चुनाव में भी आपने उत्कृष्ट भूमिका निभाई सिंहस्थ 2016 में सेवाएँ देने के फलस्वरूप इन्हें सिंहस्थ ज्योति मेडल भी प्रदान किया गया साथ ही इन्हें केंद्र सरकार द्वारा 2019 में उत्कृष्ट पुलिस सेवा हेतु उत्कर्षट सेवा पदक हेतु भी चुना गया इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री जी जी पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी द्वारा इन्हें बधाई दी गई l

Exit mobile version