बंद पेट्रोल पंप पर एसिड का अवैध भंडारण पर एसडीएम अक्षत जैन ने पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महू के एसडीएम अक्षत जैन को सूचना मिली थी कि भैंसलाय में एक बंद पेट्रोल पंप पर एसिड का अवैध भंडारण किया जाता है। सूचना पर एसडीएम ने थाना किशनगंज स्थित बंद इंडीयन आयल के पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौक़े पर डी.डी एंड कम्पनी के 16 टैंकर खड़े थे जिनमें से 8 टैंकर में 98 प्रतिशत सल्फ्युरिक एसिड भरा मिला एवं शेष 8 टैंकर ख़ाली मिले। टैंकर कम्पनी के मालिक व बंद पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा इस स्थान पर एसिड का अवैध भंडारण किया जाता है। भंडारण के लिए म.प्र. विष नियम के अंतर्गत लाइसेन्स लेना अनिवार्य है उनके पास कोई लायसेंस नही था। एसडीएम महू अक्षत जैन के अनुसार कम्पनी द्वारा सल्फ्युरिक एसिड जैसे ख़तरनाक एसिड के व्यापार हेतु यह स्थान एक डिपो की तरह प्रयोग में लिया जा रहा था। जिसके चलते भारतीय विष अधिनियम एवं धारा 284, 420 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत 16 टैंकर को ज़ब्त किया है। वही पेट्रोल पंप मालिक पर भी प्रकरण दर्ज कर पम्प को सील किया गया है

प्रशासन द्वारा इस तरह के अन्य अवैध भंडारण की जांच की जा रही है, महू प्रशासन ने अवैध कारोबार करने वालों को आगाह किया है कि वे अपने व्यापार को नियमों के दायरे में करें..

Exit mobile version