डायल 100 ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक की जान बचाई है। पुलिस के मुताबिक चंदन नगर थाना क्षेत्र के गुमाश्ता नगर में एक व्यक्ति ने सूचना दी गई कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही रात करीब 11:50 बजे डायल 100 मदद के लिए रवाना हुई। डायल 100 में तैनात आरक्षक मनीष सिरोले और पायलेट संजय राठौर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचे तो जिसने फोन किया था वह फोन नहीं उठा रहा था, लोगों से पूछताछ करने पर उसके घर पहुंचे तो बाहर से चेनल गेट बंद था। गेट खोलकर अंदर जाकर देखा तो फरियादी ने पंखे से साड़ी का फंदा बांध रखा था और वह आत्महत्या करने ही वाला था कि उसे रोका और समझाइश दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
