इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है यह गिरोह फर्जी आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड और जाति प्रमाण पत्र मार्कशीट एवं अन्य दस्तावेज बना देते थे फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है
इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले शांति नगर मैं प्रियांशी ऑनलाइन शॉप पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इसके मालिक अजय हीरे वह प्रदीप को पूर्व में गिरफ्तार किया था यह आरोपी फर्जी आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड जाति प्रमाण पत्र मार्कशीट और आयुष्मान कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बना देते थे पुलिस ने जब इन से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अन्य आरोपियों के नाम बताएं जिनमें रोहित कुशवाह निवासी इंदौर आकाश साहनी निवासी भोपाल एवं एक अन्य महिला का नाम बताया इस पर से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी आकाश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के सबसे ज्यादा फर्जी प्रमाण पत्र बनाए हैं या गिरोह लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेजों पर निर्माण कर लेता था फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है
